भारतीय सीमा और तटरेखा # 2
भारत एशिया के दक्षिणी भाग में अवस्थित एक बड़ा देश है। भारत को भारतीय गणराज्य आधिकारिक रूप में जाना जाता है। भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाएं स्थलीय एवं सागरीय दोनों प्रकार की हैं। भारत की स्थलीय सीमाएं सात देशों को स्पर्श करती हैं एवं महासागरीय सीमाएं भी सात देशों को स्पर्श करती हैं। स्थलीय सीमायें - पाकिस्तान , अफगानिस्तान , नेपाल , चीन , भूटान,म्यांमार, बांग्लादेश देश को स्पर्श करती हैं। महासागरीय सीमाएं स्पर्श करती हैं - बांग्लादेश, इंडोनेशिया, म्यांमार, थाईलैंड, श्रीलंका और मालदीव्स शामिल है। बांग्लादेश, पाकिस्तान,म्यांमार देश है जिनकी जिनके साथ भारत की स्थलीय एवं सागरीय दोनों सीमाएं स्पर्श करती हैं।
स्थलीय सीमाओं में सबसे अधिक सीमा बांग्लादेश 4096 किमी.और अंतर्राष्ट्रीय सीमा में सबसे छोटी सीमा अफगानिस्तान के साथ स्पर्श करती है जो 106 किलोमीटर है।
अंतरराष्ट्रीय सीमाएं एवं उनकी लंबाई
भारत और बांग्लादेश - 4096 किमी.
भारत और भूटान - 578 किमी.
भारत और चीन - 3488 किमी.
भारत और म्यांमार - 1643 किमी.
भारत और नेपाल - 1752 किमी.
भारत एवं पाकिस्तान - 3310 किमी.
भारत और अफगानिस्तान - 106 किमी.
भारत एवं पाकिस्तान मध्य सीमा रेखा का नाम रेड क्लिफ लाइन है, जिसे 17 अगस्त 1947 को निर्धारण किया गया।
भारत एवं अफगानिस्तान के मध्य डूरंड लाइन है यह अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान के मध्य भी है जिसे 1893 में बनाया गया था।
भारत और चीन के मध्य अंतर्राष्ट्रीय सीमा का नाम मैकमोहन है।
LOC - लाइन ऑफ़ कंट्रोल भारत और पाक अधिकृत कश्मीर
LAC - एक्चुअल लाइन ऑफ़ कंट्रोल जम्मू का भारत एवं चीन अधिकृत कश्मीर के मध्य है।
POK - पाक अधिकृत कश्मीर यह जम्मू कश्मीर का वह भाग है जिस पर पाकिस्तान ने अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है।
अक्साई चीन - अक्साई चीन भारत का जम्मू कश्मीर में वह भाग है जिस पर चीन ने अवैध रूप से कब्जा किया है।
सियाचिन उच्चतम भू-भाग है जहां पर भारतीय सेवा तैनात है। सियाचिन की विशेषता यह है कि इसका उत्तरी भाग चीन को स्पर्श करता है उत्तरी पश्चिमी भाग पाक अधिकृत कश्मीर को स्पर्श करता है एवं दक्षिणी पूर्वी एवं पूर्वी भाग जम्मू कश्मीर अर्थात यह एक बहुत ही संवेदनशील भाग है क्योंकि चीन इससे आसानी से पाक अधिकृत कश्मीर होते हुए पाकिस्तान में प्रवेश करता है और पाकिस्तान आना जाना भी सियाचिन के माध्यम से चीन की तरफहोता है इसलिए यह भारतीय सेना एवं भारतीय सरकार दोनों के लिए संवेदनशील स्थान है।
भारतीय राज्य एवं अंतर्राष्ट्रीय सीमाएं
भारत के कुल 17 भारतीय राज्य हैं जो अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित हैं।
भारत और पाकिस्तान
भारत और पाकिस्तान के मध्य अंतर्राष्ट्रीय सीमा 3310 किलोमीटर है। भारत के पंजाब ,राजस्थान, गुजरात , जम्मू कश्मीर राज्यों की सीमाएं स्पर्श करते हैं। तीन राज्य एक केंद्र शासित राज्य पाकिस्तान की सीमा को स्पर्श करते हैं। भारत और पाकिस्तान के मध्य की सीमा का नाम रेड क्लिफ लाइन है।
भारत और अफगानिस्तान
भारत और अफगानिस्तान के मध्य बहुत ही छोटी सीमा स्पर्श करती है।यह केबल जम्मू कश्मीर से स्पर्श करती है।
भारत और नेपाल
भारत और नेपाल के मध्य लगभग 1,850 किलोमीटर की लंबाई है। भारत के पांच राज्य नेपाल की सीमा को स्पर्श करते हैं - उत्तराखंड ,उत्तर प्रदेश, बिहार,पश्चिम बंगाल और सिक्किम। नेपाल से सबसे अधिक सीमा उत्तर प्रदेश को स्पर्श करती है।
भारत और भूटान
भारत और भूटान के मध्य लगभग 699 किलोमीटर की सीमा स्पर्श करती है। असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और पश्चिम बंगाल। चार राज्यों की सीमाएं स्पर्श करते हैं। भारत और भूटान की सीमा का निर्धारण 1865 में सींचुला संधि के माध्यम से किया गया था
भारत एवं चीन
भारत एवं चीन के मध्य सीमा चार राज्यों एवं एक केंद्र शासित प्रदेश को स्पर्श करती है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम एवं अरुणाचल प्रदेश।
भारत एवं म्यांमार
भारत एवं म्यांमार के मध्य सीमा की लंबाई 4643 किलोमीटर है। भारत और म्यांमार की सीमा से राज्यों में चार राज्यों की सीमा स्पर्श करती हैं नागालैंड मिजोरम और मणिपुर भारत एवं म्यांमार के मध्य रोगिया डांस को लेकर सीमा विवाद बना रहता है।
भारत एवं बांग्लादेश
भारत एवं बांग्लादेश के मध्य सीमा की लंबाई सर्वाधिक है 4096 किमी है। बांग्लादेश से भारत के चार राज्यों की सीमायें स्पर्श करती हैं जो हैं - असम , पक्षिम बंगाल , त्रिपुरा, मिजोरम
तटीय सीमा
तटीय सीमा 7516 .6 किलोमीटर है 2094 कम यह सीमा है एवं 5422 किलोमीटर मुख्य भूमि तटीय सीमा है।
भारत की तटीय सीमा अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी एवं हिन्दमहासागर से स्पर्श होती है।
भारत के 9 तटीय राज्य हैं - गुजरात, महाराष्ट्र,गोवा, कर्नाटक,केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश,ओडिशा, पश्चिम बंगाल
भारत के चार केंद्र शासित राज्य हैं जिनकी तटीय सीमाएं हैं दादर एंड नगर हवेली, पुडुचेरी , लक्षद्वीप, अंडमान निकोबार दीप समूह
भारत की सबसे लंबी तटीय सीमा गुजरात की है, सबसे छोटी सीमा गोवा की है।
भारत के पड़ोसी देश
भारत दक्षिण एशिया में स्थित एक उपमहाद्वीप देश है। भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाएं सात देशों से स्पर्श करती हैं दो अन्य पड़ोसी देश हैं, अर्थात भारत के पड़ोसी देशों की संख्या 9 है यह देश हैं - पाकिस्तान, अफगानिस्तान ,नेपाल,भूटान, चीन , म्यांमार,बांग्लादेश, श्रीलंका और मालद्वीव है।
एक टिप्पणी भेजें