भारतीय मानचित्र # 1 भारत का परिचय
भारत का परिचय
परिचय का प्रारंभ हम भारत का विश्व में क्या स्थान है से प्रारंभ करते हैं,भारत विश्व में अपनी एक अलग पहचान रखता है।
ग्लोब में भारत
भारत उत्तरी एवं पूर्वी गोलार्ध में स्थित है अर्थात भारत भूमध्य रेखा से उत्तर में एवं प्रधानमध्यान्तर रेखा से पूर्व में स्थत है 0डिग्री अक्षांश को भूमध्य रेखा कहा जाता है,शून्य एवं जीरो डिग्री देशांतर को प्रधानमध्यान्तर रेखा कहा जाता हैभूमध्य रेखा संपूर्ण पृथ्वी को उत्तर एवं दक्षिण गोलार्ध में विभाजित करती है अर्थात भूमध्य रेखा से उत्तर वाला भाग
भारत का अक्षांशीय एवं देशांतरीय विस्तार क्या है ?
भारत दक्षिण एशिया में स्थित एक बड़ा देश है। भारत का अक्षांशीय विस्तार 8°4′ उत्तर से 37°6′ उत्तर में है।भारत का देशांतरीय विस्तार 68°7′ पूर्व से 97°25′ पूर्व में है। भारत का क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर है।भारत दुनिया का क्षेत्रफल की दृष्टि से सातवां बड़ा देश है। भारत का उत्तर से दक्षिण विस्तार 3214 किलोमीटर है और पूर्व से पश्चिम विस्तार 2933 किलोमीटर है अर्थात भारत का विस्तार पूर्व- पश्चिम की अपेक्षा उत्तर - दक्षिण अधिक है।
भारत के राज्य एवं उनकी राजधानियां
भारत राज्यों का संघ है भारत एक संप्रभुता संपन्न धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य संसदीय प्रणाली को अपनाया गया है अर्थात भारत राज्यों का संघ है 28 राज्य एवं 8 संघ राज्य क्षेत्र हैं।संघ राज्य क्षेत्र को राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किए गए प्रशासक के माध्यम से प्रशासित किया जाता है। राज्यों के लिए मुख्यमंत्री नियुक्त किया जाता है।
राज्य एवं राजधानी
आंध्र प्रदेश(अमरावती)
अरूणाचल प्रदेश(ईटानगर)
असम(दिसपुर)
बिहार(पटना)
छत्तीसगढ़(रायपुर)
गोवा(पणजी)
गुजरात(गांधीनगर)
हरियाणा(चंडीगढ़)
हिमाचल प्रदेश(शिमला)
झारखण्ड(रांची)
कर्नाटक(बंगलौर)
केरल(तिरूवनंतपुरम)
मध्य प्रदेश(भोपाल)
महाराष्ट्रमुंबई)
मणिपुर(इंफाल)
मेघालय(शिलांग)
मिजोरम(आइजोल)
नागालैण्ड(कोहिमा)
ओडिशा(भुवनेश्वर)
पंजाब(चंडीगढ़)
राजस्थान(जयपुर)
सिक्किम(गैंगटोक)
तमिलनाडु(चेन्नई)
तेलंगाना(हैदराबाद)
त्रिपुरा(अगरतला)
उत्तराखंड (देहरादून)
उत्तर प्रदेश (लखनऊ)
पश्चिम बंगाल (कोलकाता)
संघ राज्य क्षेत्र एवं राजधानी
अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह(पोर्ट ब्लेयर)
चण्डीगढ़(चंडीगढ़)
दादरा तथा नगर हवेली और
दमन एवं दीव(दमन)
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली(दिल्ली)
जम्मू एवं कश्मीर(श्रीनगर {ग्रीष्मकाल} जम्मू {शीतकाल})
लद्दाख(लेह)
लक्षद्वीप(कवारत्ती)
पुडुचेरी(पुडुचेरी)
भारत का आधिकारिक नाम एवं राजधानी
भारत अर्थात हमारे देश का आधिकारिक नाम भारत गणराज्य द रिपब्लिक आफ इंडिया है।
भारत की राजधानी नई दिल्ली है।
प्राचीनकाल एवं मध्यकाल में भारत को कई और नामों से भी जाना जाता रहा है, जैसे भारतवर्ष , इंडिया एवं हिंदुस्तान।
भारत को पुराणों में भारतवर्ष कहा गया,इंडिया भारत को यूनानियों द्वारा कहा गया एवं हिंदुस्तान भारत को अरब के लोगों के द्वारा कहा गया और स्वतंत्रता के पश्चात भारत का नाम भारत गणराज्य पड़ा जो कि भारत का आधिकारिक नाम है।
एक टिप्पणी भेजें