पेरिस ओलम्पिक 2024


 पेरिस ओलम्पिक 2024 



image source : dainik jagran

पेरिस ओलम्पिक 2024 

 ओलंपिक खेल 26 जुलाई से 11 अगस्त 2024 तक होंगे,पेरिस में आज से शुरू हो रहे ओलंपिक खेलों में हमारे देश की निगाहें हमारे एथलीट पर टिकी हुई है कि जब हमारे एथलीट तिरंगे तले उतरेंगे तो उनकी नज़रें टोक्यो ओलंपिक में पिछले प्रदर्शन को पीछे छोड़ने पर रहेंगी , जहां भारत ने सर्वप्रथम सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण पदक एवं पदक सहित सात पदक जीते थे। भारतीय खिलाड़ी जब्बे एवं जोश एवं जुनून के साथ पेरिस ओलंपिक में भाग ले रहे हैं। इस वर्ष पेरिस ओलंपिक में भारतीय दल में 117 सदस्य शामिल हैं। 

ओलम्पिक  इतिहास 

प्राचीन ओलंपिक खेलों का जन्म यूनान के ओलिंपिया शहर में हुआ था।इन खेलों का आयोजन ज़ीउस नामक देवता के सम्मान में किया जाता था।ये खेल हर चार साल में आयोजित किए जाते थे।ओलंपिक खेलों के दौरान युद्ध रोक दिए जाते थे।धीरे-धीरे राजनीतिक उथल-पुथल के कारण ये खेल विलुप्त हो गए।

आधुनिक ओलंपिक खेल

19वीं सदी में पीरे डी कूबर्टिन नामक एक फ्रांसीसी शिक्षक ने प्राचीन ओलंपिक खेलों को पुनर्जीवित करने का विचार रखा।1896 में एथेंस में पहले आधुनिक ओलंपिक खेल आयोजित हुए।आज ओलंपिक खेल एक वैश्विक उत्सव बन चुके हैं।अब ओलंपिक खेल दो भागों में होते हैं - ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन।
शुरुआत में केवल पुरुषों को ही इन खेलों में भाग लेने की अनुमति थी, लेकिन बाद में महिलाओं को भी शामिल किया गया।

ओलंपिक खेलों का महत्व

ओलंपिक खेल विभिन्न देशों के लोगों को एक साथ लाते हैं।ये खेल खेल भावना को बढ़ावा देते हैं।ओलंपिक खेल लोगों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करते हैं।
ओलंपिक पदक जीतना किसी भी देश के लिए गौरव का विषय होता है।

पेरिस ओलंपिक 2024  भारत के लिए अत्यंत खास है क्योंकि इस बार भारतीय खिलाडियों से 10 पदक जीतने की उम्मीद की जा रही है भारत के 117 सदस्य में से भारतीय दल में 47 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें एक या उससे अधिक ओलंपिक खेलने का अनुभव है भारत की सबसे युवा तैराक दीनिधि देश में जो केवल 14 वर्ष की हैं जबकि सबसे उम्रदराज खिलाड़ी रोहन बोपन्ना है जो 44 वर्ष की उम्र के हैं। पेरिस ओलंपिक में यह देखना दिलचस्प होगा खिलाड़ी क्या जलवा दिखाते हैं। 

भारत की तरफ से भेजे गए कुछ मुख्य खिलाड़ी इस प्रकार हैं - 

अंतिम पंघाल  कुश्ती से है उनकी आयु 19 वर्ष है , 2023 में इन्होंने सीनियर विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था और 2023 में एशियाई खेलों में भी उन्होंने कांस्य पदक जीता है। 
मीराबाई चानू जिनकी उम्र 29 वर्ष है संबंध भारत तो उत्तोलन से है इनकी विश्व रैंक पूरी दुनिया में द्वितीय है टोक्यो में रजत पदक जीतकर भारत का खाता खोलने वाली मीराबाई चानू इस बार पेरिस में स्वर्ण पदक जीत कर अपने पदक का रंग अवश्य बदलना चाहेंगे

दीपिका कुमारी जिनकी आयु 30 वर्ष है और जिनका संबंध तीरंदाजी से है 2024 एशिया कप एवं 2021 में विश्व कप में इन्होंने स्वर्ण पदक जीते हैं।  मां बनने के बाद दोबारा से वापसी कर रही हैं।

पीवी सिंधु बैडमिंटन खिलाड़ी है 2016 में रियो में रजत पदक 2021 में रजत जीत चुकी हैदराबाद के खिलाड़ी अपने तीसरे ओलंपिक में उतरेंगेउतरेंगी।  सिंधु पेरिस में अब स्वर्ण पदक की हैट्रिक लगाना चहाएंगी। 

नीरज चोपड़ा जिनकी आयु 26 वर्ष है और जिनका संबंध भला फेक प्रतियोगिता से है। 2021 में ओलंपिक में 2023 में एशियाई खेल में स्वर्ण पदक नीरज चोपड़ा पर भारतीयों की विशेष नजर रहेगी। 


ओलंपिक खेलों में भारत का प्रदर्शन

साल एथलीट पदक स्थान

पेरिस 1900 1 2 17

एंटवर्प 1920 5 - -

पेरिस 1924 13 - -

एम्सटर्डम 1928 22 1 23

लॉस एंजिल्स 1932 18 1 19

बर्लिन 1936 27 1 20

लंदन 1948 86 1 22

हेलसिंकी 1952 64 2 26

मेलबर्न 1956 59 1 24

रोम 1960 45 1 32

टोक्यो 1964 53 1 24

मेक्सिको सिटी 1968 25 1 42

म्यूनिख 1972 46 1 43

मॉनट्रियल 1976 26 - -

मास्को 1980 52 1 23

लॉस एजिल्स 1984 47 - -

सियोल 1988 43 - -

बार्सिलोना 1992 46 - -

अटलांटा 1996 40 1 71

सिडनी 2000 44 1 71

एथेंस 2004 73 1 65

बीजिंग 2008 57 3 50

लंदन 2012 83 6 55

रियो डी जेनेरियो 2016 117 2 67

टोक्यो 2020 126 7 48





0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

Post a Comment (0)

और नया पुराने