1.लेखक की कलम से
2.एनसीईआरटी क्या है?
3.एनसीआरटी यूपीएससी के लिए पढ़ना क्यों आवश्यक है?
4.सिविल सेवा परीक्षा के लिए कौन-कौन सी एनसीआरटी पढ़ना आवश्यक है?
5.एनसीईआरटी की पुस्तकें किन-किन परीक्षाओं के लिए उपयोगी हो सकती हैं?
6.क्या एनसीईआरटी के नोट्स बनाना आवश्यक है?
7.इग्नू और एनसीआरटी में क्या अंतर है
8.एनसीआरटी एवं अन्य पुस्तकों में क्या अंतर है?
👉 लेखक की कलम से
BP.SINGH
Director Of VIBHALIKA IAS ACADEMY
मैं BP.SINGH विभालिका आईएएस एकेडमी का निदेशक आपका बहुत-बहुत स्वागत करता हूं। इस लेख के माध्यम से हम आपको एनसीआरटी संबंधित सभी सामग्री उपलब्ध कराएंगे। इस लेख में हम एनसीईआरटी की क्लास 6th से 12th तक की सभी विषयों अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराएंगे। ऐसी सभी पुस्तकें एनसीआरटी की जो सिविल सेवा परीक्षा के लिए उपयोगी हैं इनका सार और इनसे संबंधित बहुविकल्पीय प्रश्न भी यहां पर उपलब्ध किए जाएंगे। आप लोगों से निवेदन है कि इस प्लेटफार्म का अपनी परीक्षा के लिए भरपूर उपयोग करें यदि कोई सुझाव हो अवश्य दें हम आपके आभारी रहेंगे। बहुत बहुत धन्यवाद
👉 एन सी ई आर टी क्या है?
यह सवाल हम सबके मन में होता है जब भी हम संघ लोक सेवा आयोग या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में सुनते हैं या जानने का प्रयास करते हैं तो एनसीईआरटी पुस्तकों का नाम अवश्य आता है। अब यह बात है कि एनसीआरटी क्या है एनसीईआरटी की फुल फॉर्म नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग यानी राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद है।
यह पुस्तक के भारत सरकार द्वारा प्रकाशित की जाती हैं और जो विद्यालय केंद्र सरकार द्वारा संचालित किए जाते हैं और अब राज्यस्तरीय विद्यालयों में भी एनसीईआरटी को शामिल किया गया है एनसीईआरटी पुस्तक के हमारे विद्यालय शिक्षा के लिए हैं अर्थात यह पुस्तकें कक्षा 1 से लेकर 12वीं कक्षा तक के लिए हैं।
👉 एनसीआरटी यूपीएससी के लिए पढ़ना क्यों आवश्यक है?
एनसीईआरटी पुस्तक के क्यों पढ़नी चाहिए यह सवाल अक्सर विद्यार्थियों का रहता है। आपको पता है कि एनसीईआरटी की पुस्तक है स्कूल की पुस्तकें अर्थात यह कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12 तक के स्कूलों में पढ़ाई जाती हैं। यह प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए क्यों उपयोगी हैं आज हम इस पर बात करेंगे प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे सिविल सेवा परीक्षा अन्य प्रतियोगिता परीक्षा हैं जिनमें प्रश्न सीधे-सीधे एनसीईआरटी की पुस्तकों से आते हैं। अब हम बात करते हैं यह अन्य पुस्तकों से बेहतर होती हैं। एनसीईआरटी की पुस्तक है इसलिए बेहतर होती हैं कि यह पुस्तकें संपूर्ण भारत में उपलब्ध कराई जाती हैविद्यार्थी मणिपुर का हो गुजरात का हो या कश्मीर का या अंडमान निकोबार का हो।
अर्थात एनसीईआरटी की पुस्तकें संपूर्ण भारत के स्कूलों में उपलब्ध कराई जाती है इसलिए यह पुस्तकें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी मानी जाती तो यह विद्यार्थियों के साथ भेदभाव माना जाएगा। इसीलिए यह पुस्तकें सबसे उपयोगी एवं मानक पुस्तके मानी जाती हैं।
👉 सिविल सेवा परीक्षा के लिए कौन-कौन सी एनसीआरटी पढ़ना आवश्यक है?
अक्सर हमने देखा है कि यूपीएससी के छात्रों का एक प्रश्न होता है कि सिविल सेवा परीक्षा के लिए कौन-कौन एनसीईआरटी तो पड़े हैं। आज हम बात करेंगे की एनसीईआरटी की पुस्तकों में कौन-कौन सी पुस्तकें आपके लिए सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवश्यक है।
सिविल सेवा सिविल सेवा सामान्य अध्ययन के प्रश्न पूछे जाते हैं और सामान्य अध्ययन के लिए हमें इतिहास भूगोल राजनीति विज्ञान अर्थशात्र पर्यावरण एवं समसामयिक अध्ययन करना पड़ता है।
यदि हम एनसीईआरटी की बात करें तो हमें कक्षा 6 से लेकर कक्षा 12 तक सामान्य अध्ययन की जैसे इतिहास भूगोल विज्ञान इतिहास नागरिक शास्त्र राजनीति विज्ञान पर्यावरण विज्ञान का अध्ययन करना चाहिए
अंत में अंत में हम यही कहना चाहते हैं कि कक्षा 6 से लेकर 12 तक की सभी एनसीईआरटी पढ़ना आवश्यक है।
नोट - विज्ञान की NCERT 10 TH तक
गणित की NCERT पढ़ने की आवश्यकता नहीं है।
👉 एनसीईआरटी की पुस्तकें किन-किन परीक्षाओं के लिए उपयोगी हो सकती हैं?
यह बहुत सामान्य प्रश्न है कि एन सी ई आर टी पुस्तक के किन-किन परीक्षाओं के लिए उपयोगी होती हैं आप और हम सभी जानते हैं हमारा आधारभूत ज्ञान यानी जो हम कक्षा 6 से लेकर 12 तक पढ़ते हैं यही सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में आता है। छोटी से छोटी परीक्षा हो या बड़ी से बड़ी परीक्षा हो।
हम दावे के साथ कह सकते हैं जिन परीक्षाओं में सामान्य अध्ययन या सामान्य जागरूकता जैसे पाठ्यक्रम जुड़े हो उनके लिए एन सी ई आर टी पुस्तक के हमेशा उपयोगी रहेंगे अर्थात सामान्य अध्ययन किसी भी परीक्षा में आए छोटी से छोटी परीक्षा हो या बड़ी से बड़ी परीक्षा हो सबके लिए उपयोगी हैं चाहे वह आईएएस की हो चाहे वह किसी प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक के लिए हो। यदि उस पेपर में सामान्य अध्ययन या सामान्य जागरूकता जैसे विषयों को शामिल किया गया है तो एनसीईआरटी हमारी सर्वदा उपयोगी साबित होगी।
👉 क्या एनसीईआरटी के नोट्स बनाना आवश्यक है?
किसी भी परीक्षा के लिए नोट्स बनाना अत्यंत आवश्यक होता है तो आज हम यहां पर बात करेंगे क्या एनसीईआरटी के नोट्स बनाना आवश्यक है। हमारा जवाब है हां आप एनसीईआरटी के नोट्स अवश्य बनाएं क्योंकि नोट्स बनाने का फायदा यह है कि आप कम समय में अधिक चीजें पढ़ सकते हैं और नोट्स में सबसे अच्छी बात यह होती है आप अपने हिसाब से चीजों को लिख सकते हैं और इसमें किसी और का कुछ योगदान नहीं होता है। नोट्स का एक फायदा यह भी है कि बहुत ज्यादा सामग्री बहुत कम शब्दों में एक कम पेज में लिखी जाती है और नोट्स का एक फायदा यह भी है कि हम बहुत आसानी से कम समय में उसको रिवीजन कर सकते हैं। हमें एनसीआरटी के बहुत अच्छे तरीके से नोट्स बनाने चाहिए नोट्स बनाने के लिए सबसे पहले हमें विषय बार नोट कराने चाहिए।
👉 इग्नू और एनसीआरटी में क्या अंतर है ?
जब हम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं तो हमारे हमें इग्नू और एनसीईआरटी की पाठ्य सामग्री पढ़ने के लिए सलाह दी जाती है तो बहुत से विद्यार्थियों का यह सवाल होता है कि सर इग्नू और एनसीईआरटी में क्या अंतर है। आज हम बात करेंगे इग्नू और एनसीईआरटी में क्या अंतर है। यह सामग्री भारत सरकार की है और इग्नू की सामग्री है वह स्नातक स्तर की है और स्नातकोत्तर की है यानी बीए और एमए की है। एनसीईआरटी की पुस्तकें हैं वह कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12 तक के लिए हैं दोनों में कोई अंतर नहीं है।
दोनों में कोई अंतर नहीं है दोनों भारत सरकार की ही पाठ्य सामग्री हैं फिर अब प्रश्न आता है कि इन दोनों में हमें किस पर अधिक ध्यान देना चाहिए। सामान्य अध्ययन के प्रश्न हैं वह हमारे विद्यालय में स्कूली स्तर के आते हैं तो उसके लिए एनसीईआरटी अधिक अच्छी मानी जाती है। वैसे आप एनसीईआरटी का अध्ययन बहुत भली भांति करें। आपको समय मिले तो इग्नू के नोट से इग्नू के जो बुक साथी हैं उनका भी अध्ययन करें आप अन्य के पढ़ने से अच्छा है कि आप इग्नू के पाठ्य सामग्री का अध्ययन करें क्योंकि इग्नू का जो मटेरियल है जो पाठ सामग्री स्नातक एवं स्नातक स्तर की होती है और दोनों ही पाठ सामग्री सिविल सेवा परीक्षा या कोई भी कुछ प्रतियोगी परीक्षा है सबके लिए बहुत ही लाभदायक होती हैं
👉 एनसीआरटी एवं अन्य पुस्तकों में क्या अंतर है?
विद्यार्थी लोग अक्सर पूछते हैं कि सामान्य पुस्तकों में और एनसीईआरटी में क्या अंतर है। मैं आपको बताऊं सामान्य पुस्तकें जैसे गाइड हैं या अन्य पुस्तकें हैं वह किसी विश्वविद्यालय या विद्यालय यह किसी स्कूल स्तर को ध्यान में रखकर बनाई जाती है कोई भी ऐसी पुस्तक नहीं है भारत सरकार द्वारा जो सिविल सेवा परीक्षा के लिए बनाई गई हो इसलिए हमें एनसीआरटी या भारत सरकार के अध्ययन सामग्री पर निर्भर रहना पड़ता है। एनसीईआरटी के अलावा राज्य स्तरीय होती है स्थान विशेष पर आधारित होती हैं या किसी विभाग किसी विद्यालय विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम पर आधारित होती हैं इसीलिए एनसीईआरटी अन्य पुस्तकों की तुलना में अधिक लाभदायक होती हैं सिविल सेवा परीक्षा के लिए।
एक टिप्पणी भेजें